औरैया में बेकाबू हुआ कोरोना कोरोना मरीजों की संख्या हुई पांच सौ पार
269 मरीजों की सही होकर घर वापसी हुई जिले में
3 लोगो की हुई मौत जिले में अब तक
ऊत्तर प्रदेश (औरैया)- औरैया जिले में बुधवार को 18 नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 514 हो गयी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज 18 नए रोगी संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें कस्बा बिधूना के मोहल्ला तिलक नगर में तीन, मोहल्ला किशोरगंज में एक, मुरादगंज में एक, सहार के गपचरियापुर में एक, कस्बा सहार में चार, दानशाह सहार में दो और कस्बा खानपुर में एक, औरैया के मोहल्ला तिलक नगर में एक, मोहल्ला रुहाई में एक, गदनपुर में एक एवं पन्हर में एक संक्रमित पाया गया है। जिनमें बिना लक्षण वाले रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 514 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है
जिले में कोरोना पर एक नजर :-
अब तक लिये गये कुल सैम्पल – 16669
अब तक प्राप्त हुये निगेटिव केस – 15713
अब तक पाजिटिव पाये गये मरीज -514
अब तक ठीक हुये मरीज – 269
बुधवार को पाजिटिव निकले मरीज – 18
बुधवार को ठीक हुये मरीज -4
बुधवार को लिये गये सैम्पल – 859
एक्टिव केसो की संख्या -242
मृत मरीजों की संख्या – 03
विकास सिंह कुशवाहा पत्रकार
सम्पर्क सूत्र- 9759153285

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know