Top News

सहायल रोड़ पर पंखा लगा रहे युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।

करंट लगने से युवक की मौत
                                                            उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता
                                              दिबियापुर:आज सोमवार सुबह स्थानीय सहायल रोड़ पर पंखा लगा रहे युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।
हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।घटनाक्रम के अनुसार पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर सहायल रोड  निवासी सत्यम प्रजापति उर्फ शैलू
उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र योगेन्द्र कुमार सुबह करीब नौ बजे अपनी दूकान में फर्राटा पंखा लगा रहा था। इसी दौरान किसी तरह उसे करंट लग गया और दूकान में गिर गया।सत्यम को गिरता देख पड़ोसी और परिजन दौड़े जिन्होंने उसे सौ शैप्या जिला चिकित्सालय चिचौली पहुंचाया गयाा।जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सत्यम के परिवार में उसके दो अन्य भाई तथा दो बहने है। पिता की मृत्यु कई वर्षों पूर्व हो चुकीहै। इस सम्बध में वार्ड सभासद एवं अपना दल (एस) के नगर अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने जिलाधिकारी से पीडित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने की मॉग की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم