*सफाई कर्मी की साइकिल छीनी* उत्तर प्रदेश न्यूज 21 दिबियापुर:दिबियापुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत मंगलवार रात रेलवे स्टेशन से ड्यूटी पूरी कर घर लौटते समय सफाई कर्मचारी से वाइक सवार वदमाशों ने साइकिल छीन ली।घटना की सूचना पीडित ने डायल112 को दी। जानकारी के अनुसार पड़ोसी गाँव लखनापुर निवासी अमित कुमार बाल्मीकि पुत्र रामविलास स्थानीय फफूँद रेलवे स्टेशन पर संविदा सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है।मंगलवार को उसकी ड्यूटीअपरान्ह तीन बजे से रात ग्यारह बजे तक थी ।ड्यूटी पूरी करने के बाद वह स्टेशन से साइकिल द्वारा वापस घर लौट रहा था।रात करीब सवा ग्यारह बजे जैसे ही वह नहर पुल से गाँव के लिये चला तभी नहर कोठी के आगे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे सामने से रोक लिया।
वाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी तलाशी ली कुछ नहीं मिलने पर उसने पीडित सफाईकर्मी की साइकिल छीन ली।और साइकिल को बाइक में लेकर नगर की ओर भाग निकले। पीड़ित सफाई कर्मी ने घटना कीसूचना इन्द्रिरा गाँधी विद्यालय के पास बने मकान के बाहर सो रहे स्थानीय लोगों समेत डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की।लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नहर पुल से लेकर इन्दिरा गाँधी विद्यालय के आगे बस्ती तक एक भी स्ट्रीट लाइट न लगी होने से अंधेरे में आये दिन चोर उच्चके ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को मुसीबत का सामना पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know