*ट्रांसफार्मर मेंआग लगने से विद्युत आपूर्ति रही ठप*
उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर:आज बुधवार को सुवह स्थानीय वीजीएम डिग्री कालेज परिसर में लगे ट्रासंफार्मर में अचानक आग लग गयी।ट्रासंफार्मर से आग की लपटें देखकर कालेज के चौकीदार ने घटना की सूचना स्थानीय लाइनमैन तथा प्राचार्य को दी।सूचना मिलने पर लाइनमैन ने ट्राँसफार्मर से कालेज की आपूर्ति काटते हुये हादसे को टाला।उधर आपूर्ति ठप होने से कालेज परिसर में स्थापित दिबियापुर मंड़ी डाकघर में बुधवार को कोई काम काज न होने से खाताधारकों को मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा।
पोस्टमास्टर चन्द्रपाल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना डाक अधीक्षक इटावा मण्डल कार्यालय को भेजी गयी है। सूचना मिलने पर अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई है।
पोस्टमास्टर चन्द्रपाल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना डाक अधीक्षक इटावा मण्डल कार्यालय को भेजी गयी है। सूचना मिलने पर अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know