गहरे नाले में पाँच भैसें फँसकर मरी, चार शव मिले एक लापता
फफूँद थाना क्षेत्र के गाँव सियाँपुर की घटना
उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता
दिबियापुर:ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत दखलीपुर के मजरा सियाँपुर में मंगलवार देर शाम गहरे नाले में फंसकर पाँच भैसें मर गयीं। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में हडकम्प मच गया।मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने किसी तरह चार भैंसो के शव नाले से बाहर निकाले,
जबकि एक भैंस का कोई पता नहीं चल सका। घटनाक्रम के अनुसार गाँव के बलवान सिहं उर्फ भजन पुत्र सुखईलाल यादव मंगलवार को गाँव बाहर नाले के पास अपने मवेशी चरा रहे थे।बताते हैं कि शाम करीब पांच बजे उनकी भैसें नाले में नहाने के लिये उतर गई।
जो धीरे- धीरे गहराई में चली गयीं और निकल न पाने की स्थित में कुंड में जाकर डूब गयी। एक साथ पांच भैसें मरने पर पीडित पशुपालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।हादसे से करीब चार लाख रुपये की क्षति बतायी जा रही है।पीडित किसान के दो पुत्र तथा तीन छोटी पुत्रियाँ बताई गई हैं।
घटना के बाद थाना पुलिस फफूँद और क्षेत्रीय लेखपाल के साथ पशु चिकित्साघिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होनें अपनी जॉच रिपोर्ट तहसील प्रशासन औरैया को भेजी है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know