■ *दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट कर घर से निकाल चुके ससुरालीजनों ने पीड़िता के मायके में बोला धावा*
घनश्याम सिंह
औरैया : थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पुरवा बले में मायके में रह रही दहेज पीड़िता व उसकी मां को ससुराल वालों ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर न करने पर जमकर पीटा,दहेज पीड़िता ने कार्यवाही को थाने में रिपोर्ट अंकित कराई है।।
ग्राम पुरवा बले निवासी आरती पुत्री शिवप्रसाद यादव ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थिनी का विगत 10.03.20 को सुशील कुमार उर्फ आशू पुत्र श्रीकृष्ण निवासी अंबेडकर नगर नरकसा फर्रुखाबाद के साथ भरपूर दान दहेज के साथ विवाह हुआ था,किन्तु शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन सन्तुष्ट नहीं हुए और ससुराल से एक लाख रुपए लाने को पति सुशील,ससुर श्रीकृष्ण, सास कमलेश व जेठ-जिठानियों ने मारपीट कर 20.07.20 को घर से निकाल दिया, तब से प्रार्थिनी पिता के घर पर रह रही है,आरती ने बताया कि विगत 18.08.20 को ससुराली पति,सास,ससुर व जेठ पिता के घर आये और एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे इस पर प्रार्थनी व उसकी मां ने मना किया तो उन्होंने मारपीट कर जानमाल व दूसरी शादी की धमकी दी,पुलिस ने इस संबंध में रपट दर्ज कर जांच शरू कर दी है
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know