Bureau chief Saurabh Tyagi Jalaun
जी पी एम और पत्रकार का विवाद थाना चुर्खी मे प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ पत्रकारों की मध्यस्थता मे गलत फहमिया हुई दूर
जालौन गत दिनों चुर्खी के प्राथमिक विद्यालय मे जी पी एम और पत्रकार के बीच हुये प्रकरण का ससम्मान तरीके से हुआ पटाक्षेप ! जी पी एम और जर्नलिस्ट अपने गिले शिकवे भूलकर गले मिले और एक दूसरे के सम्मान का ध्यान रखने का किया वायदा ! जी पी एम अश्विनी पाण्डेय ने पत्रकारों को कवरेज मे पूरा सहयोग करने का किया वायदा साथ ही चिकित्सालय मे आने वाले हर पेशेंट का पूरी सरकारी सुविधायें दिलाने का बचन दिया ! मोबाइल प्रकरण मे उन्होने माना कि अनभिञता और अनजाने कारण ये हुआ ! मै समझ नही पाया ! पत्रकार जीवन यादव ने जी पी एम की बात को स्वीकृति देते हुये भविष्य मे अन्य किसी पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार न करने की बात कहते हुये मामले का पटाक्षेप किया ! इस प्रकरण के समाधान मे एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी की भी अहम भूमिका रही ! इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पूर्व प्रधान शालिगराम पाण्डेय , वरिष्ठ पत्रकार हिन्दुस्तान न्यूज 24 के बुन्देलखण्ड ब्यूरोचीफ ओमप्रकाश उदैनिया , उद्योग हकीकत के ब्यूरोचीफ सुनील कुशवाहा, मु नसीम उर ई , लाइव इंडिया की आवाज के ब्यूरोचीफ राजकुमार दोहरे , पुलिस वाला चैनल के ब्यूरोचीफ जी शान राईन, आशीष समेले कोच , अमित प्रजापति जिला क्राईम रिपोर्टर, आशीष स्वर्णकार कोच , दीपक खरे कैलिया,मेहरवान सिंह कुशवाहा,आदि उपस्थित रहे!

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know