लूटी गई कार इटावा में लावारिस मिली
दिबियापुर (औरैया)। पोर्टल पत्रकार की लूट गई कार इटावा में लावारिस हालत में मिली। पुलिस अब तक लुटेरों को नहीं तलाश पाई है।
27 जुलाई की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिबियापुर निवासी पोर्टल पत्रकार प्रशांत दोहरे को तमंचे के बल पर कार समेत अगवा कर लिया था। बाद में कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद में उसे उतारकर कार, मोबाइल एवं नगदी लूटकर भाग गए थे। मामले में पुलिस को एक कार समृद्धि हास्पिटल के पास हाईवे के किनारे लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली। पड़ताल करने पर कार दिबियापुर से लूटी हुई पाई गई। दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक मुहम्मद शाकिर कार को साथ ले आए। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। अभी युवक से लूटा गया मोबाइल और नगदी नहीं मिले हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know