Top News

औरैया में पुलिस ने तीन बाजारों में दुकानें बंद कराईं!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर (औरैया)। अलग-अलग मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा है। नहर बाजार, रामकृष्ण नगर स्थित बेला रोड पर स्थित बाजार, भगवतीगंज में दुर्गा टाकीज वाली गली स्थित इलेक्ट्रानिक्स बाजार को एहतियात के तौर पर बंद करा दिया गया है। वहीं, थाने के एक दरोगा व एक कांस्टेबल भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप है।

नहर बाजार में अब तक 15 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके चलते नहर बाजार की सभी प्रमुख गलियों को सील कराते हुए बाजार बंद करा दिया गया था। रविवार की शाम दिबियापुर थाने के एक दरोगा एवं एक कांस्टेबल के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिबियापुर थाने पहुंचकर 45 पुलिस कर्मियों के एंटीजन टेस्ट किए। प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा के अनुसार सभी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बताया कि दि
बियापुर में नहर बाजार, रामकृष्ण नगर स्थित बेला रोड पर स्थित बाजार, भगवतीगंज में दुर्गा टाकीज वाली गली स्थित इलेक्ट्रानिक्स बाजार को बंद करा दिया गया है।
इसके साथ ही लोहिया नगर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां पर भी सतर्कता बरती जा रही है। रविवार की शाम दिबियापुर क्षेत्र में ककराही गांव में चार, भट्ठा बस्ती इंदिरानगर में दो, लोहियानगर में एक कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना से हड़कंप मचा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم