Top News

फांसी पर झूली युवती, हुई मौत

फांसी पर झूली युवती, हुई मौत
 
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा बसंता में अज्ञात कारणों से एक युवती ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा बसंता में अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय लक्ष्मी पाल पुत्री मांगेलाल पाल ने रात में घर के अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। सुबह होने पर परिजनों ने युवती का शव कमरे में लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई पवन यादव ने बताया कि पूर्वा बसंता में युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंचकर देखा तो युवती का शव पंखे के कुंडे में लटक रहा था। आत्महत्या करने का अभी कोई कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर कोई शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم