Top News

ग्रामसभा स्तर पर रोजगार सृजन करवाने के लिए विशेष जोर दे रही है सरकार

जेसीबी मशीनों के द्वारा करवाया जा रहा है गौशाला में काम

उत्तर प्रदेश न्यूज 21 ब्यूरो रिपोर्ट

कानपुर देहात: रसूलाबाद एक ओर सरकार कोरोना काल में श्रमिकों को अपने गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाए जाने के लिए ग्रामसभा स्तर पर रोजगार सृजन करवाने के लिए विशेष जोर दे रही है तो वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के आगे भी रोजगार की गंभीर समस्या उत्पन्न है।
बताते चलें कि असालतगंज स्थित गौशाला में दो जेसीबी मशीनें तथा तीन ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी की खुदाई व भराई का कार्य किया जा रहा है जो यह कार्य कोरोना काल में श्रमिकों को रोजगार
उपलब्ध करवाए जाने के सरकार के दावों की पोल जरूर खोलता नजर आता दिखाई देता नजर आ रहा है क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी इस विषय पर खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद रसूलाबाद ने बताया कि यह कार राज्यवित्त से कराया जा रहा है जो कि उप जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में किया जा रहा है तो वही इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने ने बताया कि गौशाला में राज्यवित्त से काम करवाया जा रहा है वर्तमान में गोवंश में बरसात के चलते कोई बीमारी ना हो इसलिए जेसीबी मशीनों को लगाकर काम करवाया जा रहा है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم