Top News

सीमा विवाद के बाद पहली बार नेपाली पीएम का फोन,कहीं लीपापोती तो नहीं कर रहे केपी शर्मा ओली

पीएम मोदी को ओली का फोन, आज भारत-नेपाल की अहम बैठक,क्या बदल रही है रणनीति

उत्तर प्रदेश न्यूज 21

15 अगस्त को नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था. ये फोन कॉल ऐसे समय में हुआ है जब बीते कुछ हफ्तों में नेपाल की ओर से रिश्तों की मर्यादा तोड़ने वाले फैसले हुए हैं

भारत और नेपाल के बीच सोमवार को एक अहम बैठक होने जा रही है।वैसे तो इस बैठक का फ्रेमवर्क पहले से तय है और इसका भारत-नेपाल के बीच किसी विवाद से लेना-देना नहीं है, लेकिन मौजूदा माहौल में इसकी अहमियत बढ़ गई है।इससे पहले शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था।इस बातचीत के बाद दोनों देशों की ओर संबंधों को लेकर कूटनीतिक भाषा में अच्छी-अच्छी बातें कही गई हैं लेकिन इस विशेष फोन कॉल का विश्लेषण जरूरी हो जाता है।इस रिपोर्ट में यह समझने की कोशिश की जा रही है कि ओली द्वारा मोदी को फोन कॉल करने के क्या राजनीतिक मायने हैं।15 अगस्त को नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था।ये फोन कॉल ऐसे समय में हुआ है जब बीते कुछ हफ्तों में नेपाल की ओर से रिश्तों की मर्यादा तोड़ने वाले फैसले हुए हैं. उकसावे वाले बयान आए हैं।तो क्या यह माना जाए कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अब ये लीपापोती इसलिए कर रहे हैं, ताकि भारत को भुलावे में रखकर अपना चीन प्रोजेक्ट जारी रख सकें या फिर वाकई उन्हें समझ आ गया है कि जिस भारत से नेपाल का रोटी-बेटी का रिश्ता है उससे प्रेम का धागा चटका कर नहीं तोड़ा जाना चाहिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم