Top News

राजस्व व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वालो के खिलाफ 7 आरोपियों को भेजा जेल

राजस्व व पुलिस टीम पर  जानलेवा हमला करने वालो के खिलाफ 7 आरोपियों को भेजा जेल  

सहायल (औरैया) ।  सहायल थाना प्रभारी  बृजेश भार्गव व महिला आरक्षी प्रतीक्षा दिवेदी  द्वारा वांछित अभियुक्त सुरेश चन्द्र पुत्र बाके लाल ,  सिन्टू उर्फ अभय कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र ,  माधुरी पत्नी सुरेश चन्द्र , मधु पत्नी सिन्टू उर्फ अभय कुमार , सुनीता पुत्री सुरेश चन्द्र ,रोशनी पुत्र सुरेश चन्द्र ,  आकांक्षा पुत्र अशोक कुमार निवासीगण असू थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।  अभियुक्त पुलिस व राजस्व टीम के साथ जानलेवा हमले में वांछित थे । वही  रीतादेवी पत्नी अशोक कुमार निवासी असू ,  उषा पत्नी राम नरेश निवासी असू , पिन्की पत्नी राजेश निवासी असू , पूनम पत्नी पंकज निवासी कन्हैयी पुर्वा ,पंकज पुत्र महेश चन्द्र निवासी कन्हैई पुर्वा आदि को शांतिभंग की धारा में चालान कर कार्यवाही की । मालूम हो की  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चैनसुख बिरिया के लेखपाल विनय कुमार पुत्र वनवारी लाल ने थाना सहायल में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शुक्रवार की शाम करीब सवा  4 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम असू स्थित विवादित भूमि की पैमाइश करने पुलिस बल के साथ गये हुए थे। उसी समय सुरेश चंद्र पुत्र बांकेलाल एवं सुनील कुमार व अभय कुमार पुत्रगण सुरेश चंद्र , वीरू पुत्र संतोष कुमार , अशोक कुमार पुत्र तुल्ला , रोशनी ,  सुनीता व विनीता पुत्रीगण सुरेश चंद्र , माधुरी देवी पत्नी सुरेश चंद्र , मधु कुमारी पत्नी अभय कुमार व आकांक्षा कुमारी पुत्री अशोक कुमार निवासीगण ग्राम असू थाना सहायक के अलावा 20 - 25 अज्ञात महिला व पुरुष अपने हाथों में लाठी-डंडे व ईट- पत्थर  लेकर सुनियोजित तरीके से आ गये , और राजस्व व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए राजस्व विभाग की सरकारी गाड़ी को तोड़फोड़ करते हुए शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया , तथा सरकारी अभिलेख छीनकर फाड दिये जिसके कारण ग्राम वासियों में दहशत व भय का माहौल व्याप्त हो गया। थाना पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । मालूम हो कि बीते शुक्रवार को  पैमाइश करने के लिए गई राजस्व की टीम व पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, नाएब तहसीलदार, तीन लेखपाल समेत, दो पुलिसकर्मी महिला घायल हो गए थे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم