बबीना चौकी इंचार्ज ने गम्भीर मामलों मे फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 दिबियापुर । रविवार को दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक शंभू दयाल ने कई गंभीर मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। इनमें एक जानलेवा हमला करने का भी आरोप शामिल है । इस संबंध में उप निरीक्षक शंभू दयाल ने बताया की रामनरेश पुत्र साहूकार निवासी बलवंत पुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया अपराध संख्या 262 /20 धारा 147 /148/ 149/ 307/ 504 /506 /का आरोपी है वह अपराध घटित होने के बाद से बराबर पुलिस को चकमा देकर गायब था रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वह आजादपुर गांव के पास पेड़ के नीचे बैठा है जिस पर मौके पर पहुंचकर हमराही फोर्स की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहींदूसरी ओर उन्होंने बताया सिपाही लाल पुत्र परशु राम ,व विकास पुत्र लालू निवासीजमौली दोनों धारा 308 सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी है वह दोनों काफी समय से पुलिस से लुका छुपी का खेल खेल रहे थे। रविवार को दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर उनके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उनको जेल भेज दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know