विकास दुबे को सीधा यूपी पुलिस को सौंपेगी MP पुलिस, कोर्ट में नहीं कराई जाएगी उसकी पेशी
उज्जैन:विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है. मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस के आने से पहले मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने विकास को घेर लिया था.
3:29 PM IST | 09 JUL 2020
विकास दुबे मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री CBI जांच से क्यूं भाग रहे हैं? क्या डर सता रहा है बीजेपी को?
3:17 PM IST | 09 JUL 2020
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दावा किया है कि यूपी में पुलिस एनकाउंटर में भाग निकलने वाले गैंगस्टर विकास उनके कड़े रुख की वजह से बिहार नहीं आ पाया. अब स्पीडी ट्रायल करवा कर उसे सजा दिलाया जाना चाहिए.
3:15 PM IST | 09 JUL 2020
फॉरेंसिक टीम जांच के लिए बिकरु गांव पहुंची, यहीं विकास दुबे और उसके साथियों ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. विकास दुबे को आज ही मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है. उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था.
2:32 PM IST | 09 JUL 2020
कांग्रसे नेता जीतू पटवारी ने कहा कि विकास दुबे को मंदिर के गार्ड ने पकड़ा पुलिस ने नहीं. सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाने साधते हए उन्होंने कहा कि आपने मद्य प्रदेश को अपराध की राजधानी बना दिया. मुझे शर्म आती है.
2:24 PM IST | 09 JUL 2020
उत्तर प्रदेश के हिस्टीशीटर विकास दुबे के मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए है और कहा है कि विकास का प्रायोजित सरेंडर है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, "यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेंडर लग रहा है. मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है. जय महाकाल."
2:12 PM IST | 09 JUL 2020
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास दुबे उत्तर प्रदेश के 8 पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या का आरोपी है. उज्जैन पुलिस ने उसे दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. इतनी बड़ी सफलता पर पुलिस को बधाई देने के बजाय कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने में जुटे हैं.
2:00 PM IST | 09 JUL 2020
विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद नरोत्तम मिश्रा और प्रियंका गांधी में ट्वीट वॉर शुरू हो गया है. प्रियंका के ट्वीट का जवाब देते हुए मिश्रा ने कहा, 'ये लोग पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं. ये गलवां में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं. आज एक कुख्यात अपराधी पकड़ा गया है तो मध्यप्रदेश पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं. ये वो हैं जो सेना और पुलिस का मनोबल गिराने का काम करते हैं.'
1:51 PM IST | 09 JUL 2020
विकास दुबे उज्जैन में सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था.विकास दुबे ने दर्शन के लिए महाकाल मंदिर की 250 रुपये की पर्ची भी कटाई थी और दर्शन करने लाइन में लगा था. सबसे पहले उसे मंदिर के बाहर फूल वाले ने पहचाना और उसने तुरंत वहां मौजूद गार्ड को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद विकास यादव की गिरफ्तारी हुई.
1:44 PM IST | 09 JUL 2020
विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उज्जैन पुलिस ने यूपी नंबर की एक गाड़ी को जब्त किया है. जिसका नंबर UP-32 KS-1104 है. गाड़ी की नेबर प्लेट पर हाईकोर्ट भी लिखा हुआ है. इस गाड़ी पर एडवोकेट के स्टीकर भी लगा हुआ है. इस गाड़ी में दो वकील आए हैं. पुलिस को शक है कि कहीं विकास इनके साथ ही ना आया हो. वकीलों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
1:28 PM IST | 09 JUL 2020
कानपुर में शहीद हुए सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा के परिवार ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है कि क्या ऐसे ही होती हैं गिरफ्तारियां? उन्होंने कहा कि विकास दुबे का नेटवर्क एक्टिव है. सारे राज्यों की पुलिस और एसटीएफ के अलर्ट रहते हुए भी वो महाकाल मंदिर पहुंच गया. वहां जाकर दर्शन की टिकट कटवाता है. ये कैसे संभव है? इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंचती है तो मीडियावालों को लेकर जाती है. क्या ऐसे ही होती है गिरफ्तारियां? उन्होंने आगे कहा, मैं किसी पुलिस पर आरोप नहीं लगा रहा हूं. मैं सीधे-सीधे तंत्र पर आरोप लगा रहा हूं. पुलिसवाले अपना काम कर रहे हैं. सभी पुलिसवालों या किसी पूरी राजनीतिक पार्टी पर आरोप लगाना गलत है. इसमें शामिल लोगों की पहचान होनी चाहिए.
1:19 PM IST | 09 JUL 2020
12:56 PM IST | 09 JUL 2020
उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि विकास दुबे को लाने के लिए पुलिस रवाना हो गई हैं. जो नियम अनुसार कार्रवाई होगी वो की जाएगी. कानपुर मुठभेड़ के जो भी आरोपी फरार चल रहे हैं उनको पकड़ा जाएगा. हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक सभी अभियुक्तों को सजा न दिला दें.
12:42 PM IST | 09 JUL 2020
विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका गांधी ने भी सवाल खड़े किए हैं. प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि तीन महीने पुराने पत्र पर ‘नो एक्शन’ और कुख्यात अपराधियों की सूची में ‘विकास’ का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं. यूपी सरकार को मामले की CBI जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगज़ाहिर करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई. अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है.
12:34 PM IST | 09 JUL 2020
मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को सीधा यूपी पुलिस को सौंपेगी. विकास को कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा. पहसे उसे उज्जैन की कोर्ट में पेश किया जाना था. यूपी पुलिस विकास को लेने के लिए मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है.
12:25 PM IST | 09 JUL 2020
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि विकास यूपी पुलिस के डर से एक राज्य से दूसरे राज्य भागता फिर रहा था. विकास पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बड़ी कामयाबी के लिए मैं यूपी और एमपी पुलिस को बधाई देता हूं.
12:16 PM IST | 09 JUL 2020
12:07 PM IST | 09 JUL 2020
विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा कि विकास हर साल सावन के महीने में उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाता था. उन्होंने कहा कि विकास को महाकाल बाबा ने ही बचाया है. उन्होंने कहा कि जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा. सरला देवी ने कहा कि टीवी से उन्हें विकास की गिरफ्तारी की जानकारी मिली. अब सरकार जो करना चाहती है करे.
11:53 AM IST | 09 JUL 2020
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है. यूपी पुलिस विकास को लेने के लिए मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है. उसको रिमांड पर लेकर पुलिस यूपी ले आएगी. विकास की गिरफ्तरी के बाद कानपुर के बिकरु गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.
11:28 AM IST | 09 JUL 2020
कानपुर कांड में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के रिश्तेदर कमलाकांत मिश्रा ने कहा कि विकास के पकड़े जाने के बाद कहानी खत्म नहीं हुई है बल्कि अब कहानी शुरू हुई है. उन्होंने कहा कि विकास दुबे को मौत से बचाया गया है. ऐसे गिरफ्तारी नहीं होती. ये सब मिलीभगत है. विकास को अबतक जिसने बचाया है उन लोगों के कहने पर ही उसने गिरफ्तारी भी दी है.
11:21 AM IST | 09 JUL 2020
बिहार DGP ने कहा कि वो(विकास दूबे) आत्मसमर्पण नहीं कर सकता. अगर करना होता तो कहीं और कर सकता था, दिल्ली,हरियाणा ज़्यादा सुरक्षित था,ये मध्य प्रदेश पुलिस की कामयाबी है. UP पुलिस से उसे डर था इसलिए उसे कहीं बाहर जाना था. महाकाल ने उसे दर्शन ही नहीं दिया, दर्शन करने से पहले ही पकड़ा गया.
11:17 AM IST | 09 JUL 2020
कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे उज्जैन में सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था.विकास दुबे ने दर्शन के लिए महाकाल मंदिर की 250 रुपये की पर्ची भी कटाई थी और दर्शन करने लाइन में लगा था. उसे एनकाउंटर का डर भी था शायद इसी वजह से उसने ये रास्ता चुना. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
11:13 AM IST | 09 JUL 2020
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कानपुर में वारदात के बाद से ही मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर थी. मध्य प्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी.इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है. अपराधी चाहे कितना ही बड़ा हो, हमारी पुलिस किसी को भी छोड़ती नहीं है.
उज्जैन के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने क्या कहा
उज्जैन के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि विकास दुबे महाकाल का दर्शन करने मंदिर में जा रहा था. उसी समय सुरक्षाकर्मियों ने उसको पहचाना और कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद विकास दुबे वहां पर चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि मैं ही विकास दुबे हूं. इसके बाद पुलिस की टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया. कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे उज्जैन में सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
बिहार के डीजीपी गुप्तेसवर पांडे ने कहा
बिहार के डीजीपी गुप्तेसवर पांडे ने कहा कि ऐसे अपराधियों का कोई धर्म और कोई जात नहीं होती है. इनको ताकत जनसमर्थन से मिलती है अगर वो मिलना बंद हो जाए तो ऐसे लोग खत्म हो जाएंगे.
11:02 AM IST | 09 JUL 2020
10:58 AM IST | 09 JUL 2020
Kanpur Latest News, Vikas Dubey Arrested from Ujjain Live Updates: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं.हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है. शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी.
10:50 AM IST | 09 JUL 2020
Kanpur Latest News, Vikas Dubey Arrested from Ujjain Live Updates: अखिलेश यादव ने पूछा ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी
विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.
10:47 AM IST | 09 JUL 2020
Kanpur Encounter Latest News, Vikas Dubey Arrested from Ujjain: मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला
जब विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया तो उसने चिल्लाकर कहा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला. पकड़े जाने के बाद भी विकास की हेकड़ी खतम नहीं हो रही है. फिलहाल विकास को महाकाल थाने की पुलिस अपने साथ ले गई है. उज्जैन की ट्रांजिट कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा.
10:44 AM IST | 09 JUL 2020
Current News on Kanpur Encounter, Vikas Dubey Arrested from Ujjain Live Updates: विकास दुबे को उज्जैन की ट्रांजिट कोर्ट में पेश किया जाएगा
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे के पकड़े जाने की तस्दीक की है. विकास दुबे को उज्जैन की ट्रांजिट कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसके बाद उसे यूपी पुलिस रिमांड पर लेगी और फिर उससे पूछताछ की जाएगी.
10:39 AM IST | 09 JUL 2020
Kanpur Latest News, Vikas Dubey Arrested from Ujjain Live Updates: एनकाउंटर में विकास दुबे के दो और साथी आज मारे गए
आज सुबह ही पुलिस ने एनकाउंटर में विकास दुबे के दो और साथियों प्रभात मिश्रा और बउअन को मार गिराया है. विकास के करीबी माने जाने दोनों अपराधी कानपुर कांड में शामिल थे. प्रभात को कानपुर की पनकी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर किया. प्रभात को फरीदाबाद से गिरफ्तार करके रिमांड पर लाया जा रहा था, यहां उसने पुलिस का हथियार छिनकर भागने की कोशिश की और मारा गया. पुलिस की गाड़ी पंचर हो जाने की वजह से प्रभात ने भागने की नाकाम कोशिश की. प्रभात ने पुलिस का हथियार छीनकर फायर किया जिसमें पुलिस के दो जवान घायल हे गए. प्रभात बिकरु गांव का रहने वाला था.
10:35 AM IST | 09 JUL 2020
Kanpur Encounter Latest News, Vikas Dubey Arrested from Ujjain: विकास दुबे हुआ गिरफ्तार
कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के महाकाल मंदिर में वो संरेंडर करना चाहता था, लेकिन पहले ही पुलिस को जानकारी दे दी गई.
बैकग्राउंड
नई दिल्ली: कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के महाकाल मंदिर में वो संरेंडर करना चाहता था, लेकिन पहले ही पुलिस को जानकारी दे दी गई. एक तस्वीर में विकास दुबे मंदिर में सोफे पर बैठा दिख रहा है. पुलिसवाले विकास को पकड़ कर ले गए, इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने ही पुलिस को जानकारी दी थी. करीब 10 राज्यों की पुलिस विकास की तलाश में लगी थी.
विकास के दो साथियों का एनकाउंटर
आज सुबह ही पुलिस ने एनकाउंटर में विकास दुबे के दो और साथियों प्रभात मिश्रा और बउअन को मार गिराया है. विकास के करीबी माने जाने दोनों अपराधी कानपुर कांड में शामिल थे. प्रभात को कानपुर की पनकी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर किया. प्रभात को फरीदाबाद से गिरफ्तार करके रिमांड पर लाया जा रहा था, यहां उसने पुलिस का हथियार छिनकर भागने की कोशिश की और मारा गया. पुलिस की गाड़ी पंचर हो जाने की वजह से प्रभात ने भागने की नाकाम कोशिश की. प्रभात ने पुलिस का हथियार छीनकर फायर किया जिसमें पुलिस के दो जवान घायल हे गए. प्रभात बिकरु गांव का रहने वाला था.
वहीं इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक गाड़ी लूटी. पुलिस को सूचना मिली और एनकाउंटर के दौरान एक अपराधी को गोली लगी और उसकी पहचान रणवीर उर्फ बउअन के रूप में हुई. बउअन पर 50 हजार का इनाम था. बउअन अपने तीन साथियों के साथ भागने की कोशिश कर रहा था. बउउन के पास से 512 बोर की एक डबल बैरल राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है.

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know