गौरव सिंह तेवतिया जोया जनपद गाजियाबाद
फरीदनगर के सीकरी महामाया मंडल पुनीत कंसल ने संजीव गोयल 'सिक्का' जी (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी) को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के निर्विरोध सभापति (राज्यमंत्री) निर्वाचित होने पर उनके मेरठ स्थित आवास पर पौधा भेंट कर हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सौभाग्य से मेरे मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के साथ ही यशश्वी मंडल प्रवासी के रूप में मा० मंत्री जी का अलौकिक सानिध्य प्राप्त हुआ। मा० मंत्री जी के नेतृत्व में नवसृजित सीकरी महामाया मंडल को अविस्मरणीय संगठन प्रदान करते हुए मंडल कार्यसमिति की घोषणा की गई।
भाजपा अध्यक्ष पुनीत कंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखने वाले संजीव गोयल 'सिक्का' जी को राज्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के काल में मोदी व योगी सरकार प्रत्येक देशवासी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मोदी सरकार पिछले तीन माह से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज प्रदान कर रही है यह योजना अगले 5 महीनों तक जारी रहेगी। किसी भी कार्यकर्ता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मैं प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं।
श्री सिक्का जी को राज्यमंत्री निर्वाचित होने की बधाई देते समय भाजपा मंडल अध्यक्ष पुनीत कंसल के साथ मोदीनगर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल , जिला गाजियाबाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी एवं युवा भाजपा नेता आकाश तायल उपस्थित रहे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know