उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
बिधूना औरैया:-/ जनपद में बढते कोरोना का प्रकोप की देखरेख के लिए नियुक्त किए गये कोविड 19 के नोडल अधिकारी ने आज बिधूना पहुँचकर हाटस्पाट एरिया का जायजा लिया ।
नोडल अधिकारी आई ए एस राजाराम ने आज नगर के सील किए गये इलाके भर्थना रोड एवं किशनी रोड के चिन्हित क्षेत्रों को अपनी मौजूदगी में बैरीकेट कराया तथा जरुरी दिशा निर्देश दिए , उन्होंने बताया कि वह चाहते है कि कोरोना की चेन को तोङा जाए इसलिए ही २ दिन का लोकडाउन अपनाया गया है। फिर भी हम इसके खतरे को जनता के बीच सही से पहुँचा नहीं पा रहे इसीलिए लोग सङकों पर बिना मास्क के अनावश्यक रुप से घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन सख्ती से पालन कराए। हमें हर हाल में कोरोना को हराना है। नगर पंचायत बिधूना के कर्मचारियों द्वारा सभी हाटस्पाट घोषित एरिया को सैनेटाइज कराया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राशिद अली ,क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला मौजूद रहे ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know