Top News

नशे में चूर छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट कर मौत के घाट उतारा

*नशे में चूर छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट कर मौत के घाट उतारा*
● *घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने मय फोर्स मौके पर पंहुच कर आरोपी को दबोचा*
● *शराब के नशे ने निगल ली एक और जिंदगी* 
● *दिखने लगा शराब बंदी की पावंदी हटने का असर:राजस्व बढ़ना चाहिए😢😢*
     घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गैली में एक जघन्यतम वारदात में नशे में चूर छोटे भाई ने
बड़े भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया,वारदात को लेकर सक्रिय थानाध्यक्ष पप्पूसिंह ने मय फोर्स छापा मारकर भागने से पहले दबोच लिया।।
     ग्राम गैली थाना बेला निवासी छविनाथ सिंह गौर पुत्र किशन सिंह आये दिन शराब पीकर घर व गांव में उत्पात मचाता था,इस बात का छविनाथ का बड़ा भाई सिंहराज विरोध करता था,रोज की भांति छविनाथ विगत शाम नशे में धुत्त होकर घर व गांव वालों को गाली-गलौज करने लगा इसका सिंहराज ने विरोध किया तो छविनाथ सिंहराज पर लाठी लेकर टूट पड़ा और ताबड़तोड़ लाठियां बरसा कर उसकी जान ले ली,इस दौरान दहशतज़दा ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे,तभी बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने उपनिरीक्षक सुखराम सिंह,अंकित शर्मा, अवनीश कुमार,संजीव यादव,नीरज त्रिपाठी आरक्षी विक्रांत चौधरी,अभिषेक पटेल,शुभम,महिला आरक्षी शोभा,कोमल आदि के साथ छापा मारकर हत्यारोपी छविनाथ को धर दबोचा, पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है,ग्रामीणों ने बताया कि यदि थानाध्यक्ष पप्पू सिंह मयफोर्स समय से न पंहुच जाते तो भाई का हत्यारा भाग जाता,इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात के सम्बंध में पूछतांछ की जा रही है।।
 फ़ोटो:
1-बड़े भाई पर लाठियां बरसाता छविनाथ
2-वारदात के सम्बंध में वार्ता करते थानाध्यक्ष

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने