*वृक्ष रहेंगे तो जीवन रहेगा-जेई एन के गौतम*
घनश्याम सिंह
औरैया :विद्युत विभाग के जेई ने सुजान पुरवा व बेला के विद्युत ग्रहों में वृक्षारोपण कर जनसमूह से पर्यावरण सुरक्षा की अपील की ।।
जेई विद्युत सुजान पुरवा एन के गौतम ने अपने साथियों के साथ विद्युत उपकेंद्र सुजान पुरवा व नवनिर्मित उपकेंद्र बेला जाकर वृक्षारोपण किया,इस मौके पर जेई एन के गौतम ने कहा कि वृक्ष मानव ही नहीं सभी प्राणियों को प्राण वायु प्रदान करते हैं,इनका संरक्षण बहुत जरूरी है,जेई ने जनसमूह से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष रहेंगे तो पृथ्वी पर जीवन रहेगा।।
फ़ोटो:वृक्षारोपण करते जेई

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know