Top News

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु। भोलेनाथ का किया अभिषेक !

उत्तर प्रदेश न्यूज21धर्मेंद्र यादव
कंचौसी/औरैया:-/कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से देश भर में लॉकडाउन किया गया था. अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मंदिरों में हलचल बढ़ी है. आज सावन का पहला सोमवार है. कंचौसी कस्बे में आम तौर पर इन दिनों शिव मंदिर के बाहर भगवान के शिव के भक्तों की भीड़ उमड़ जाती है, लेकिन कोरोना वायरस के डर की वजह से माहौल वैसा नहीं है.
सावन में भगवान शिव को मनाने के लिए भक्त उनके मंदिर पहुंच रहे हैं  शिव मंदिर में हर-हर महादेव के नारे गूंज रहे हैं.कस्बे के मनकामेश्वर मंदिर , शिव शक्ति पीठ, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर के   बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग पूजा कर है शिव मंदिर में भी भक्त सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिये पहुंचे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم