Top News

भाषण प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

*भाषण प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
लखनऊ: जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्री-प्राइमरी की प्रतिभाशाली छात्रा वर्णिका श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी आॅनलाइन भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्काई हाई इन्हैन्सिंग एक्सीलेन्स के
तत्वावधान में आॅनलाइन सम्पन्न हुई, जिसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने  धाराप्रवाह अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्पष्टता के साथ ओजस्वी वाणी में अपने विचार प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के आयोजको ने वर्णिका की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. बौद्धिक विकास की विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में  प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।
फ़ोटो:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم