Top News

*समाजसेवी व साथियों ने "कोरोना योद्धा" के रूप में वरिष्ठ पत्रकार को सम्मानित किया*

*आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता चुनौती भरा काम-जयेश दुवे
औरैया:समाजसेवी व पत्रकार साथियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने पर "कोरोना योद्धा" के रूप में राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो चीफ व वरिष्ठ पत्रकार जयेश दुवे को सम्मानित किया।।
   "कोरोना" संकमण से जनपद की जनता के बचाव के लिए लेखनी द्वारा व व्यक्तिगत तौर पर किये गए प्रयासों के फलस्वरूप बेला कस्बा स्थित सहारा इंडिया शाखा प्रबंधक व समाजसेवी संजीव शुक्ला ने वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह,युवा समाजसेवी मोनू मिश्रा आदि के साथ राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो चीफ औरैया जयेश दुवे को उनके आवास पर जाकर अंग वस्त्र,मास्क,दस्ताने प्रदान कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया,इस मौके पर ब्यूरो चीफ जयेश दुवे ने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता चुनौती भरा काम है,उन्होंने कहा कि पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं है,बल्कि पत्रकारिता समाजसेवा का सर्वोपरि स्वरूप है,इस मौके पर समाजसेवी संजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि "कोरोना संक्रमण से बचाव में सरकार के साथ मीडिया ने कदम से कदम मिलाकर कार्य किया इसलिये सम्पूर्ण मीडिया जगत सम्मान का हकदार है,उन्होंने बताया कि इसी योगदान के लिए वे "कोरोना" संक्रमण के शुरू से पुलिस,चिकित्सकों,पत्रकारों को सम्मानित करने का क्रमिक अभियान चला रहे हैं।।
फ़ोटो:राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो चीफ को सम्मानित करते समाजसेवी संजीव शुक्ला व अन्य

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم