Top News

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश!

      ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उरई(जालौन)। डकोर ब्लाक के ग्राम सेंवढ़ी में लाखो रुपये की खलिहान की सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा कर मकान बनाए जाने की शिकायत विकलांग ने की।उरई तहसील के ग्राम सेंवढ़ी के दर्जनों ग्रामीणों ने आज डकोर ब्लाक में झांसी मंडलायुक्त की समीक्षा के दौरान प्रधान द्वारा कब्जे की शिकायत की ग्रामीणों ने बताया की ग्राम सेंवढ़ी के ग्राम प्रधान खेत खलिहान की जमीन जिसपर गांव के लोग खलिहान रखते है गाटा संख्या 14 ,11,जो कि सामान्य आवादी की जमीन है।उस पर दबंगई से कब्जा किये है व मकान निर्माण करा रहे है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर वन विभाग की भूमि बरुआ नुनवई से बालू खनन भी करवा रहा है,उन्होंने मंडलायुक्त से जमीन पर कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।इस दौरान श्याम विहारी,शंकर,संजय कुमार आदि ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपा
फ़ोटो-मंडलायुक्त से शिकायत करता विकलांग

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने