संवाददाता महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन कुठौंद जालौन:-मामला कुठौंद थाना अंतर्गत ग्राम दोन का है जहां पर दो पक्षों में हेडपम्प पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया जिससे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया! बताया जा रहा है कि गोविंद पुत्र नत्थू निवासी ग्राम दोन थाना कुठौंद ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ही दो लोगो ने हमारे भाई कौशल किशोर पुत्र नत्थू जो सुबह के समय हैंड पंप पर पानी भरने के लिए गया था तभी सतीश व मनोज पुत्र गण राजा भैया निवासी दौन ने हमारे भाई पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाली गलौज करने लगे तभी सतीश ने हमारे भाई के सर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसके सर में काफी चोटें आई हुई और यह कहते हुए भाग गए की कल रात में मुझे तुम लोग शराबी समझकर बुरा भला कह रहे थे। जबकि बीती रात को उक्त लोगों ने शराब पीकर हमारे घर के पास उपद्रव किया था । इसीलिए आज हमारे भाई को मारा है। थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know