उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया:-/: जिले के अछल्दा क्षेत्र में परिवारीजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। गांव के लोग वहां से गुजरे तो रेलवे ट्रेक पर शव पड़ा हुआ देखा,जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त की। ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी ,मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई ।
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम सेउपुर निवासी आकाश पुत्र देवदत्त उम्र 18 वर्ष कक्षा 12 का छात्र था।
उसने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम भी कुछ दिनों में आने वाला था। आकाश कुछ दिनों पहले अपनी बुआ के यहां गया हुआ था जहां पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद जब वह घर आया तब उसकी बुआ ने उसके पिता से उसकी शिकायत की, जिस पर पिता ने उसकी डांट लगाई पिता की डांट से क्षुब्ध आकाश सुबह साढ़े आठ बजे करीब वीरपुर गांव के पास रेलवे ट्रेक पर चला गया जहां पर उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।सुबह जब गांव के लोग रेलवे ट्रेक के आसपास से गुजरे तो उन्होंने रेलवे ट्रेक पर शव को पड़ा हुआ देखा और उसकी शिनाख़्त की। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना अछल्दा थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know