संवाददाता रोहित कुमार उत्तर प्रदेश न्यूज़21
मौरावां उन्नाव:-जनपद उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्री कला निवासी पृथ्वी पाल 45 वर्ष पुत्र पियारे खाड़ी देश कुवैत में नोकरी करता था।कोविड़19 संक्रमण की चपेट में आने के बाद उसका इलाज वहीं कुवैत में ही चल रहा था।जहाँ 3 मई को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।परिवार के अलावा पूरे क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए।
डेढ़ वर्ष पूर्व कुवैत गया था। मृतक पृथ्वी पाल अपने पीछे पत्नी व दो बेटी, एक बेटा है।जिसमें एक बेटी की शादी हो गई है।पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know