Top News

*बिजली विभाग की घोर लापरवाही से गाय की गई जान*

नवनीत गुप्ता/ उत्तर प्रदेश न्यूज 21/दिबियापुर  
    दिबियापुर:बिजली बिभाग की लापरवाही के कारण एक गाय की करंट लगने  से मोके पर ही मौत  हो गयी ।बताते चले की बेला रोड अग्रोहा धाम गेस्ट हाउस के आगे सड़क पर ही ट्रांसफार्मर रखा हुआ है।जिसके आस पास गंदगी पड़ी रहती है। यहां पर ऐसी स्थिति है, कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। और आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। बिजली विभाग का काम इतना लचर है, कि आप इस फोटो में देख रहे होगे। आज इस गाय को करंट लगने से अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसी स्थिति रही तो, किसी दिन कोई न कोई इंसान को भी अपनी जान गवानी पड़ेगी।इसलिए सभी मोहल्लेवासी बिजली विभाग से अपील करना चाहते है, कि इस लचर स्थति को सुधारा जाए ताकि आगे से कोई ऐसी घटना ना घटित हो।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم