घर पर ही मिलेगी पैसे निकालने की सुविधा- राजीव तिवारी!
ब्यूरोचीफ:-,सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
उरई जालौन वैश्विक महामारी के इस समय मे डाक विभाग अपनी पूरी ताकत के साथ आम जनता की सेवा में लगा हुआ है आम जनता रुपये निकालने के लिए घर से न निकले इसके लिए डाक विभाग आधार एनेबिल्ड भुगतान प्रणाली के तहत आम लोगों के रुपये निकाल रहा है इसी क्रम में आज सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी ने कहा कि डाक विभाग के द्वारा मनरेगा के लिए प्रवासी मजदूरों के खाते उनके ही गांव में खोलने के लिये एक विशेष शिविर का आयोजन सोमवार 22 जून को किया जा रहा है जिसमें खाते खुलाने से आम लोगों को घर पर ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सारी सुविधाएं उनके पोस्टमैन के द्वारा दरवाजे पर ही मिलेगी उन्होंने कहा कि ये शिविर पूरे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर सहित समस्त डाकघरों में आयोजित किया जाएगा इसके लिए सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है जिससे निकट भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी उन्हें खाता खोलने में या रुपये निकालने में न हो । श्री तिवारी ने कहा कि कोरोना के इस वैश्विक महामारी में लोगों का घर मे रहना ही सबसे सुरक्षित है और ऐसे समय मे लोगों को पैसे निकालने के बैंक में जाने और भीड़ से बचने के लिए डाक घर प्रतिबद्ध है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know