समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश न्यूज21
राज्यमंत्री ने गांव व नगर में लोगों को मास्क बांटे
फफूंद/ दिबियापुर । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से इस समय सब लोग भयभीत हैं इससे बचाव के लिए उपाय भी बताये जा रहे हैं । मंगलवार को राज्यमंत्री ने क्षेत्र का भम्रण कर गांव तथा कस्बे के लोगों को मास्क वितरण कर उन्हें घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह दी। मंगलवार को फफूंद क्षेत्र के ग्राम कुड़रा व नौली में पहुंच कर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कुडरा , नौली , फफूंद ,खानपुर ,पाता में मास्क वितरण कर लोगों को सम्बोधित कर कहा कि कोरोना जैसी बीमारी से हमें जीतना है इसके लिये घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाना है तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करना है तथा हाथ भी दिन में कई बार धोना है । इसके बाद वह कस्बा फफूंद पहुंचे जहां पर राज्यमंत्री ने नगर के प्रमुख मार्गो पर लोगों को मास्क वितरण करते हुए कहा कि कोरोना अब हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है अब इसके साये में जीना होगा। इसके बचाव के लिए मास्क लगाकर निकलना होगा और बाजार,सार्वजनिक स्थनों पर सोशल डिस्टिसिंग का पालन करना होगा।बाहर से घर आने पर सबसे पहले साबुन से हाथ धोना होगा । अगर आप ने जीवन मे कोरोना के बचाव को दिन चर्चा बना लिया तो वायरस की चपेट में आने से बचते रहेंगे। कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्र के लोगों को जागरुक रहना होगा। राज्य मंत्री ने कस्बे के टाकीज रोड , मैन बाजार फाटक के पास,तिराहा चमनगंज, ख्याली दास आदि स्थानों पर मास्क वितरण किये। इस मौके पर औरेया विधानसभा प्रभारी अवधेश शुक्ला , अमर सिंह राजपूत , राज्यमन्त्री पीआरओ प्रमोद राजपूत , एबीबीपी पदाधिकारी गौरव राजपूत , प्रेम सिंह राजपूत ,नीरज राजपूत, विश्वनाथ राजपूत ,भाजपा नेता प्रेम कुमार गुप्ता, औरैया विधायक प्रतिनिधि नागेश पाठक, अजय तिवारी , गोविन्द मिश्रा , कंचन श्रीवास्तव , प्रमोद तिवारी , मानवेन्द्र पोरवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व ककराही स्थित पथरिया देवी मंदिर के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दर्शन किये इसके बाद अपनो के संग सत्तू व छाछ का आनंद लिया । इस अवसर पर सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन के सरक्षक पूर्व प्रधान व वरिस्ठ समाजसेवी दिवाकर पांडेय ,सचिव आशीष मिश्रा सहित उनकी टीम ने मालार्पण कर प्रठीक चिह्न देकर स्वागत किया ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know