उत्तर प्रदेश न्यूज21 नवनीत गुप्ता
दिबियापुर औरैया-:पुलिस ने जिले में कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों की सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। अभियान में चीता पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन न करने व विना हेलमेट के वाइक चलाने वाले कई वाहनों का चालान किया।बताते चले कि एसपी सुश्री सुनीति के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों में हडकंप मच गया। इस दौरान नगर व कस्बे की सीमाओं पर बैरियर लगाकर कार व बाइकों की भी चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की भी गई। साथ ही जो बगैर मास्क लगाए घूमने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही व जुर्मना भी लगाया गया। बहरे वाली पुलिया दिबियापुर के आसपास एक भी ऑटो नजर नही आए। दिबियापुर के थानाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर में कई जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई चालकों का बिना हेलमेट के चालान किया गया। चेकिंग की सूचना फैलते ही ऑटो, कार व बाइक आदि चालकों ने दूसरे मार्गों से निकलना उचित समझा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों पर भी बैरियर लगाकर वाहनों के कागज चेक किए गए। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस चेकिंग अभियान में उपनिरिक्षक रामकिशोर,उपनिरिक्षक मूलेन्द्र सिंह चौहान,चीता पुलिस मोबाइल रूपेश सोलंकी,सचिन यादव, व थाना दिबियापुर अन्य पुलिस कर्मी साथ में मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know