उत्तर प्रदेश न्यूज़21
औरैया: सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने एरवाकटरा सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्हें निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक मिला। शुक्रवार को सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव डिप्टी सीएमओ(नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत) डॉ. शिशिरपुरी, के साथ एरवाकटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं। सीएमओ के पहुंचने की सूचना पाते ही सीएचसी में हड़कंप मच गया। उन्होंने डिलीवरी रूम, इर्मेजेन्सी रूम भी देखा और अस्पताल की साफ सफाई और बेहतर करने को कहा। सीएमओ ने स्टाफ की बैठक ले अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि कोविड -19 को देखते हुए सभी लोग सोशल डिस्टेन्स के साथ बचाव रखकर कार्य करें। सभी कर्मचारी समय से अस्पताल पहुंचे। हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आयुषमान लाभार्थी जो भी है अगर उन्हें कोई दिक्कत है सामान्य मेडिसिन के अंतर्गत सीएचसी में इलाज विशेष रूप से करें व सीएचसी की सेवाएं बिल्कुल दुरुस्त कर दी जाएं। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know