उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया:-/ जिले में जिला जज व अपर जिला जज की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। गाड़ी में औरैया जिला जज राजेश चौधरी व अपर जिला जज रामनेत मौजूद थे।
यह घटना ककोर मुख्यालय के पास ककोर बम्बा की है। जिला जज की गाड़ी पर पत्थर व गोली से हमला हुआ है इसकी जांच की जा रही है।मौके पर औरैया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा व एसपी सुनीति मौके पर मौजूद है जिला जज के ऊपर हमला करने के बाद जिला जज के ड्राइवर ने गाड़ी भगाई तो अज्ञात लोगों ने कुछ दूर तक गाड़ी का पीछा किया।औरैया कचहरी पहुंची फॉरेंसिक टीम गाड़ी की जांच करने में जुटी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know