उत्तर प्रदेश न्यूज21
पति ने पुलिस को दी सूचना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
औरैया ब्यूरो रिपोर्ट:-। जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम असेनी में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जाती है। महिला के पति से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
घटना की जानकारी पुलिस को मृतका के पति ने दी।
इस संबंध में उप निरीक्षक रामकिशोर ने बताया कि असेनी गांव में दिन के 9:00 बजे शब्बो उम्र 30 वर्ष पत्नी यासीन ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मृतका के पति की सूचना पर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक मृतका के मायके वालों की ओर से कोई शिकवा शिकायत नहीं की गई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know