उत्तर प्रदेश न्यूज21 नवनीत गुप्ता
दिबियापुर:-:शिकायत कर्ती श्री मती मिथलेश पत्नी स्व० चन्द्र प्रकाश निवासी बाबा परमहंस नगर दिवियापुर तहसील एवं जिला औरेया की बेसहारा वृद्ध,विधवा महिला है। जो अन्त्योदय राशनकार्ड धारक है। व गरीब आवास हीन महिला है। यह करीब दिबियापुर में 20वर्षों से किराए पर रह रही है। वृद्ध,विधवा होने के कारण यह जर्जर मकान की मरम्मत नहीं करवा पा रही है। जिससे इनका गिराऊ और खण्डहर मकान कभी भी गिर सकता है। पीडित़ माहिला ने स्थानीय काशींराम कालौनी( पूर्वी केविन दिबियापुर) में रहने को एक आवास आवंटन के लिये डीएम औरैया ,(डूडा कार्यालय तथा ईओ नगर पंचायत दिबियायुर) को कई बार प्रार्थना पत्र दिये। लेकिन दुर्भाग्य वश आज तक इस पात्र महिला को आवास आवंटन नहीं हो सका।जिससे उक्त महिला को काफी परेशानी व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जबकि दिबियापुर के कांशीराम कालोनी पूर्वी केविन दिबियापुर के आवास में कई अपात्रों को कालौनी आवंटित हुयी हैं। और विगत 2012 से कुछ लोग तो फर्जी कब्जा किए है।किराए पर भी उठाकर किराया ले रहे है।इसलिए इस सम्वध में पीड़ित मिथलेश कुमारी ने अपना दल राज्यमंत्री कारागार/लोक सेवा प्रबंधन/प्रभारी मंत्री जिला औरैया को पत्र लिखा है।और मुझ पीडित को न्यायहित मैं एक आवास दिलवाते हुये तथा अपात्रों को आवंटित हुयी कालौनी जिसमें अवैध रूप से किराये दार रह रहे हैं,उन्हें जाँच कर खाली कराकर पात्र लोगों को दिलवाने की कृपा करे!
पीड़ित वृद्ध,विधवा महिला ने कारागार मंत्री से मदद के लिए लगाई गुहार!
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know