Top News

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत!

उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
ओरैया:-/। जिले के अजीतमल क्षेत्र में लाइट सम्हालते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इटावा जनपद के टड़वा इस्माइलपुर गांव निवासी सुआ सिंह (25) जो बिजली ठीक करने का काम करता था, गुरुवार को अपने साथियों के साथ दोपहर में अजीतमल क्षेत्र के गांव इन्द्रपुर में क्रिकेट मैच खेलने आया था। मैच समाप्ति के बाद वहां मौजूद नगला टीका निवासी बरनाम सिंह ने अपने घर की लाइट सम्भालने के लिए कहा तो वह शाम को उनके गांव जाकर घर की लाइट ठीक करने लगा, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया।वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बिजली के तार से दूर कर मालिश आदि कर होश में लाने का प्रयास किया और उसके परिजनों को मोबाइल द्वारा घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन देर शाम उसे सीएचसी अजीतमल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दी है। कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم