Top News

दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना, महज 8 दिनों में सामने आए 10 हजार नए मामले

दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना, महज 8 दिनों में सामने आए 10 हजार नए मामले

उत्तरप्रदेश न्यूज़21।Last Modified: Wed, Jun 10 2020. 22:45 IST
corona is spreading fast in delhi 10000 new cases have come up in just 8 days

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। रोजाना कोविड-19 संक्रमण के औसतन 1250 नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में एक जून से महज आठ दिन में 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। जबकि पहले 10 हजार तक मामले पहुंचने में 79 दिन लगे थे। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात सामने आई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 13 दिनों में 10,000 से 20,000 हुए थे। दिल्ली में इस संक्रमण का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था, जब पूर्वी दिल्ली का एक व्यापारी इटली से लौटने के बाद कोविड-19 संक्रमित पाया गया।

दिल्ली सरकार के आंकड़े दर्शाते हैं कि 18 मई तक राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना औसतन करीब 127 नए मरीज सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले 10054 हो गए थे। अगले 13 दिनों में यह आंकडा 19,844 हो गया। जिन मरीजों की इस महामारी से जान गई उनकी संख्या भी 18 मई के 160 से करीब तीन गुणा बढ़कर 31 मई को 473 हो गई। 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले 29,943 पर पहुंच गए थे और इस बीमारी से 874 लोगों की जान चली गई थी। अगले दिन कुल मामले 30,000 के पार चले गए और मौत का आंकड़ा 905 तक पहुंच गया। तीन जून को शहर में एक दिन में सर्वाधिक 1,513 नए मामले सामने आये थे।

यहां 28 मई को पहली बार 1,000 से अधिक नए मामले सामने आये । तब से लेकर 31 मई तक लगातार चार दिनों तक 1,000 से अधिक नए मरीज सामने आये। 31 मई को कोविड-19 के 1,295 नए मामले, 30 मई को 1,163 नए मामले, 29 मई को 1,106 नए मामले तथा 28 मई को 1,024 नए मामले सामने आये थे। एक जून को कोरोना वायरस के 990 नए मरीज सामने आये थे जबकि उसके अगले दिन से यह आंकड़ा 1000 से पार रहा।

मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली सरकार ने कहा है कि शहर में मामले फिलहाल 14 दिनों में दोगुणा हो रहे हैं और इस हिसाब से अगले दो सप्ताह में यह आंकड़ा 56,000 के पार पहुंच जाएगा। सरकार ने कहा कि जुलाई के आखिर तक कोविड-19 के मामले 5.5 लाख तक पहुंच जाएगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अन्य राज्यों से लोगों का इलाज के लिए यहां आना शुरू हो जाने के बाद दिल्ली में 31 जुलाई तक अस्पतालों में डेढ़ लाख बेड की जरूरत पड़ेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم