Top News

एनटीपीसी ने कृषि राज्य मंत्री को कोविड-19 सहायतार्थ सौंपी सामग्रियाँ

उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/दिबियापुर(औरैया)
 दिबियापुर ।एनटीपीसी परियोजना द्वारा जिला स्तर पर कोविड संक्रमण के बेहतर रोकथाम में जिला प्रशासन का सहयोग करने के साथ-साथ एनटीपीसी की अपनी  नैगम सामाजिक दायित्व नीति के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों एवं प्रवासी श्रमिकों को निरंतर लाभान्वित कर रही है। सोमवार को  राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा  लाखन सिंह राजपूत, कृषि राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश  सरकार को कोविड-19 सहायतार्थ सामग्रियाँ दिबियापुर क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों के वितरण हेतु प्रदान की गयीं, जिनमें 1,000 कॉटन फेस मास्क एवं 1,000 हाथ धोने के साबुन इत्यादि सामग्रियाँ सम्मिलित हैं।   उन्होने बताया कि आगे भी  परियोजना समाज कल्याण के कार्यों में अपनी अहम् भूमिका निभाती रहेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने