Top News

कन्नौज में फिर कोरोना के 12 नए मरीज मिले,।।

 ब्यूरो चीफ:-विनीत अबस्थी उत्तर प्रदेश न्यूज21
 कन्नौज। जिले में एक बार फिर कोरोना मरीज बड़ी तादात में मिले हैं। मंगलवार को जिले में 12 नए मरीज मिलने से कुल कोरोना मरीजों की संख्या 72 हो गई। बताया गया कि 12 नए मरीजों में से 10 कोरोना मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं, जोकि छिबरामऊ के पुरानी गल्ला मंडी के पास के निवासी हैं। इन 10 मरीजों के सम्पर्क में आने से छिबरामऊ के निगोह खास गांव का एक मरीज और संक्रमित हो गया, जिस कारण
छिबरामऊ के 11 मरीज हैं, जबकि एक नया मरीज कन्नौज के हाजीगंज मोहल्ले का निवासी है। इस मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप ने बताया कि 12 नए मरीजों में से 10 मरीज गुजरात के अहमदाबाद से लौट कर आए थे। इनके सम्पर्क में आने से अन्य लोगों के भी कोरोना संक्रमित होने की आशंका है।
जिले में कोरोना मरीजों का विवरण:-
टोटल केस–72
सही हुए केस –25
एक्टिव केस—

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم