Top News

UP Board Result 2020: औरेंज जोन के केंद्रों पर 12 मई से जांची जाएंगी कॉपियां

UP Board Result 2020: औरेंज जोन के केंद्रों पर 12 मई से जांची जाएंगी कॉपियां

उत्तरप्रदेश न्यूज़21Last Modified: Sun, May 10 2020. 07:36 IST
up board copy checking in orange zone

डीआईओएस ने बताया कि जीआईसी, जीजीआईसी, केसर विद्यापीठ, डॉ. केएन काटजू, जमुना क्रिश्चियन, अग्रसेन, केपी, जगत तारन, क्रास्थवेट और भारत स्काउट एवं गाइड इंटर कॉलेजों में थर्मल स्कैनिंग और सेनिटाइजेशन मशीनें खरीदवाई जा रही है। मूल्यांकन के लिए आने वाले प्रत्येक शिक्षक की थर्मल स्कैनिंग होगी।

कमिश्नर स्वयं पहले दिन कुछ केंद्रों का दौरा करेंगे। जिले का कोई भी केंद्र हॉटस्पॉट क्षेत्र में नहीं है। हॉटस्पॉट में रहने वाले शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए नहीं बुलाया जाएगा। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरि प्रकाश यादव का कहना है कि ऑरेंज जोन में मूल्यांकन शुरू कराने का निर्णय शिक्षकों की जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। 

UP Board 10th, 12th Result जून अंत तक जारी होगा-

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले राज्य के शिक्षामंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ऐेलान किया कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जून के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। लेकिन जिस तरह से कॉपियों के चेकिंग में तेजी से काम शुरू हो रहा है उससे अंदाजा लगा सकते हैं कि 15 जून के आसपास रिजल्ट जारी हो जाएगा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم