मारपीट करने पर सात लोगो के खिलाफ मुकदमा कायम क्या था कारण!

                   उत्तर प्रदेश न्यूज21
  दूसरे पक्ष की ओर से भी दी गयी थाने में तहरीर
फफूंद औरैया:- नगर में एक युवक को नगर निवासी कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर सोने की चैन व बीस हजार रुपये नकद लूट लिए जाने और फायर करने की पुलिस को तहरीर दी गयी है जबकि एसओ का कहना है कि दूसरे पक्ष की कोई तहरीर नही मिली है।  फफूंद कस्बे के मोहल्ला जोगियांन निवासी सामर्थ दुबे पुत्र लालजी दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार की देर शाम अपने घर पर था तभी कस्बे के ही राहुल बाजपेयी ने आकर उससे गाली गलौज करने लगा बचने के लिए उसने डायल 112 पुलिस को फोन किया नम्बर न लगने पर पुलिस कप्तान को फोन किया इसी बीच राहुल ने भोलू,मोनू पुत्र सुधीर व अनुज,विजय,बबलू व रानू अग्निहोत्री को बुला लिया जिन लोगो ने उसको सड़क पर गिरा लिया और मारपीट की जिससे वह घायल हो गया किसी तरह उसने पड़ोस के पाठक किराना स्टोर में घुसकर अपनी जान बचायी आरोपी उसका मोबाइल भी ले गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वहीं दूसरी पक्ष की ओर से अमित कुमार उर्फ भोलू पुत्र सुधीर कुमार अग्निहोत्री ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि रविवार को उसके मामा की बेटी की शादी थी वह पूजन की थाली लेकर मन्दिर में भोग लगाने जा रहा था तभी सोनू धोबी पुत्र हरीराम,विकास दुबे पुत्र लालजी दुबे,लला तिवारी पुत्र उमाकांत तिवारी, गजनी पुत्र सूबेदार निवासी कटरा मड़ैया उसे खींचकर छोटे तालाब पर ले गये और उसके साथ मारपीट करते हुए चैन व बीस हजार रुपये लूट लिए।चीख पुकार की आवाज सुनकर उसके परिजनों के आने पर उक्त लोग फायर करते हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।वहीं इस सम्बंध में एसओ फफूंद राजेश सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षो में मारपीट हुई थी जिसमे एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही मिली है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم