Top News

वाहन का इंतजार कर रहे दो युवकों को स्विफ्ट कार ने रौंदा !

उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी 
उर ई जालौन:-मामला जनपद जालौन के अमीठा का है जहाँ  कुछ समय पहिले कोंच एट रोड पर एक स्विफ्ट कार ने पुलिया पर बैठे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों  युवक गंभीर रूप से  घायल  हो गए।
बताया जा रहा है कि गाडी  इतनी तेज  थी कि वह सीधे टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी एक युवक गिरता हुआ उसके साथ खाई में जा गिरा बताया जा रहा है चालक मौके से फरार है उक्त कार पर पुलिस लिखा हुआ है और कार्य में एक परिचय पत्र प्राप्त हुआ है जोकि उरई में तैनात पुलिस कर्मी का बताया जा रहा है चालक गाडी छोडकर मौके से फरार हो गया । ! ग्रामीणो ने घायलों को चिकित्सालय  पहुँचाया जहाँ  से हालत गम्भीर होने पर उन्हे  उर ई  के लिये रिफर किया गया । गाडी से एक परिचय पत्र प्राप्त हुआ जिसमे अमित कुमार पुत्र कांशीराम निवासी बोहद्दपुर जिला ललितपुर नियुक्ति पुलिस लाईन उरई लिखा हुआ है । ग्रामीणो ने बताया कि अमीटा निवासी राहुल यादव , आमिर खान एट जाने के लिये पुलिया पर बैठकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे ! तभी कोच की ओर से उक्त कार तेज गति से आयी और युवकों को टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये ! जिसकी सूचना एट पुलिस को दी गयी तो घंटो वाद तो पुलिस आयी और मुआयना कर के चली गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने