उत्तरप्रदेश न्यूज21/औरैया
ग्रामों में जानवरों को लेकर जमीन पर किया जा रहा अवैध कवजा
औरैया। उत्तर प्रदेश में सरकारी ग्राम पंचायत और निजी जमीनों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं योगी सरकार ने पहली बार राजस्व और पुलिस विभाग के साझा सहयोग से जो अभियान शुरू किया है उसे काफी सफलता मिल रही है।जानवरो को लेकर जमीन कब्जा मुक्त कराने के औरैया जिले के मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। सड़क पर जबरन कब्जा करने और उस पर जानवरों को बांध कर कुछ दबंग लोगों से ग्रामीण बहुत परेशान है राहगीरों को आए दिन कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है साइकिल, कार और मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है कुछ दबंग प्रवृति के लोग समाज में आज भी अपनी मनमानी कर रहे हैं जो गाय भैंस अन्य जानवरोंं को बीच सड़क पर बांधकर एक बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं, अब तो ग्रामीण क्षेत्र के लोग सड़कों पर जानवरों को बांध कर अपना हक जताने में लगे है लोग सड़कों पर कब्जा दिखाने के लिए पक्ष निष्पक्ष विवाद करते रहते है ये सब सरकारी जगहों को अपनी जगह समझ कर उसपर प्रतिदिन विवाद में लग जाते है, तथा वही से अन्य बाहरी लोगों को व अन्य ग्रामीणों को आवागमन में तकलीफे होती है
जमीन विवाद को लेकर खासे विवादित राज्य उत्तर प्रदेश में विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान चलाया जा रहा है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जमीन कब्जा मुक्त कराने का वादा किया था, सरकार बनने के बाद एंटी भू-माफिया बिग्रेड बनी। लेकिन गांव के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।लेकिन फिर दबंगो के समझ नही आ रहा है इसलिए सरकार व प्रशासन से अनुरोध है कि इस गंभीरता के साथ कार्यवाही की जाए जिससे लोंगो को परेशानी न उठानी पड़े।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know