रिपोर्टर -नवनीत गुप्ता / उत्तर प्रदेश न्यूज़21
दिबियापुर (औरैया) - लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानें खुलीं तो पियक्कड़ों की भीड़ इस कदर टूट पड़ी कि लोगों के मन में कोरोना वायरस के फैलने की आशंका पैदा हो गई ।
जबकि प्रशासन द्वारा साफ निर्देश दिए गये थे हैं कि शराब बिक्री के दौरान शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पूरा ख्याल रखा जाए । हालांकि इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला और लोगों ने सरकारी आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई । इस दौरान पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ी ,कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जिस तरह केंद्र सरकार ने देश में लॉक डाउन लगाया, उससे महामारी के फैलने से वक्त रहते कम करने में काफी मदद मिली । सरकार के इस कदम की दुनिया भर में सराहना की गई ।
कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने की खातिर 24 मार्च से लम्बे लॉक डाउन के बाद सोमवार से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोलने का बड़ा असर देखने को मिला। करीब 40 दिन बाद खुलने वाली दुकानों पर लोग काफी पहले ही पहुंच गए। शराब की दुकानें खुलने से पहले ही उनके बाहर काफी लम्बी लाइनें लग गई । इस दौरान ठेकों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती रही । हालांकि जिस तरह शराब की दुकानों पर शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देशों का उलंघन किया गया है उससे जिम्मेदार लोगों के मन में एक बार फिर चिंता की लकीरे खींच गई हैं ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know