Top News

युवाओं मैं दिखा पशु प्रेम , परिश्रम कर बचाई सांड की जान!*

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन

ईंटो (जालौन)-रात्रि के अंधेरे में ग्राम ईंटो बाजार के पास कुएं में एक साड गिर गया! जिसकी जानकारी जब प्रातः युवाओं को हुई तो उन्होंने इस बारे में सभी लोगो से सहायता की अपील की! चौकी इंचार्ज को सूचना के साथ-साथ फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई! चौकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर नजाकत को समझा तब तक युवा इकट्ठे हो चुके थे और उन्होंने रस्सी डालकर कुछ युवाओं ने कुएं में उतर कर अपनी जान की परवाह न करते हुए सांड को बांधा और सभी युवाओं की एक कोशिश ने साड की जान बचा ली! निसंदेह ग्राम ईंटो के समस्त युवा इस बात के लिए बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने एक जानवर की जान को बचाया अपितु फ़ायर विग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच चुकी थी लेकिन इसकी कोई आवश्यकता नहीं पड़ी और गाड़ी वापस हो गई! मां नारायणी यूनिवर्सल एजुकेशन एकेडमी ईंटों गोहन स्टाफ ने सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने जी जान लगाकर पशु प्रेम दिखाकर एक जानवर को बचा लिया और साहस का परिचय दिया! इस मौके पर चौकी स्टाफ के लोग उपस्थित रहे!

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने