Top News

विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस पार्टी से किया गया निलंबित जानिये कारण!

उत्तर प्रदेश न्यूज - 21 नवनीत गुप्ता
 दिल्ली:कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अपनी की महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। जिसके चलते उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।और उन पर पार्टी विरोधी गतिविधि करने का आरोप भी लगा  है।
अदिति सिंह ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा था, कि आपदा के समय इस तरह की निम्नस्तरीय राजनीति उचित नहीं है। उस समय ये बसें कहां थीं,जब कोटा में यूपी के विद्यार्थी फंसे थे।
एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा है। ये कैसा मजाक है। अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं। कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे, तब कहां थीं ये बसें। कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बार्डर तक न छोड़ पाई। तब सीएम योगी आदित्यनाथ ने रातों-रात बसें लगाकर इन बच्चों को लेकर घर तक पहुंचाया। खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी। अदिति ने कहा कि योगी सरकार दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। चुकी अदिति सिंह वर्तमान में बाराबंकी से कांग्रेस पार्टी की विधायक है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم