जिला संवाददाता =/ अभिलाष दीक्षित की उत्तर प्रदेश न्यूज21:-मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव का रहने वाला मुख्तार पुत्र मुमताज खा जो की मुंबई महाराष्ट्र में अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए काम के सिलसिले में गया था
पर उसे यह नहीं पता था कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी जिसने आज पूरे विश्व को विषम परिस्थितियों में डाल दिया है वह उसकी कमाई पर भी डाका डाल देगा
युवक इस विषम परिस्थिति में मुंबई से किसी न किसी तरह अपने गांव सिसेंडी आया जिसकी सूचना सिसेंडी ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा को लगी उन्होंने तत्काल उसको गांव के ही प्राथमिक विद्यालय जिसको क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है
उसको क्वॉरेंटाइन किया गया तथा उसकी थर्मल स्कैनिंग कराई गई जिसमें उसका टेंपरेचर 5% से ऊपर निकला तत्काल प्रधान ने 108 आकस्मिक सेवा पर सूचना देकर युवक को परीक्षण के लिए मोहनलालगंज सीएचसी भेजा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know