उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में बुधवार की सुबह दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ मारपीट हुई दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। क्षेत्र के ग्राम कछपुरा निवासी प्रथम पक्ष के नीरज पुत्र हरी शंकर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह गांव में ही था। उसी समय गांव के ही गंठे पुत्र भुल्ला व रीतू पुत्र अज्ञात आ गये , और उसके साथ गाली गलौज करने लगे , जब उसने गालियां देने का विरोध किया , उसी समय उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसी प्रकार दूसरे पक्ष के रीतू पुत्र राम कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार कि सुबह करीब पौने 9 बजे वह गांव में ही था।उसी समय गांव के ही हरी शंकर , भगवान दास व विनय पुत्रगण अज्ञात आ गये , और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया , उसी समय उन लोगों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know