Top News

सहकारी समिति के सचिव पर प्राणघातक हमला

उत्तर प्रदेश न्यूज़21/जालौन
प्रधानी के बर्चस्व को लेकर सहकारी समिति के सचिव पर हुआ प्राण घातक हमला।हमलावरों ने सचिव को मरणासन्न अवस्था में नहर के किनारे खाई में फेंका।आनन-फानन में राहगीरों ने पुलिस और सचिव के परिजनों को दी सूचना।सूचना मिलने पर बंगरा चौकी प्रभारी राजीव कांत और माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार यादव मौके पर पहुंचे और घायल हुए सचिव को मरणासन्न अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।परिजनों के मुताबिक उक्त हमलावर सचिव की जेब से 15000 रुपए और दो मोबाइल फोन छीन ले गए हैं।घायल हुए सचिव के भाई और निवर्तमान प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल से दो कारतूस और रायफल की मैगजीन मिली है जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم