Top News

ग्रामीणों का आरोप दो-दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी होने पर भी सफाई का स्कोर शून्य।।

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन
कालपी जालौनएक तरफ इस कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आम जनता से सफाई के लिए विशेष जोर दे रहे हैं और कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। लेकिन कालपी क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर  प्रधान ब दो सफाई कर्मी  प्रधानमंत्री जी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं ।
 ग्रामीणों का कहना है कि हमारे यहां नालियों में गंदगी पड़ी हुई है और हमारे यहां  दो  सफाई कर्मी नियुक्त हैं  फिर भी सफाई कर्मी महीने में एक या दो बार ही आते है और प्रधान  शिवनाथ के यहां सफाई करके चला जाता है प्रधान भी सफाई कर्मचारीयो की पूरे महीने की उपस्थिति पर साइन कर उससे पैसे ले लेते और गांव की स्थिति को नजरअंदाज कर शासन प्रशासन और प्रधानमंत्री जी के आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए नज़र आ रहा है ।ऐसे में  सभी ग्रामीण  प्रशासन से  यही उम्मीद रखते हैं कि  हमारे गांव की  एक बार अच्छी तरह से  जांच हो जाए  और  जो भी दोषी पाए जाएं  उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो  जिससे  इस महामारी जेसे  संकट में  भी साफ सफाई  न रखने वाले लोगों को एक नसीहत मिल सके ।ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान  शिवनाथ अपनी दबंगई के कारण बस्ती में सफाई कर्मी  विमला देवी व भारत सिंह को नहीं आने देते है। गली गली में मच्छर मक्खी कीट पतंग  पैदा  हो रहे हैं ।लेकिन इन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है कोई बीमार हो या कोरोना से भयंकर बीमारी आ जाए प्रधान के कानों में जूं नहीं रेंगती ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने