जिला अधिकारी ने क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचकर जाना हाल
ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन
जालौन नगर क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में स्थित कोरंटीन सेंटर में जिला अधिकारी मन्नान अख्तर ने प्रवासी मजदूरों के समक्ष जाकर वहां की व्यवस्था को देखते हुए स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी जालौन मन्नान अख्तर ने कोरंटीन सेंटर में व्यवस्थाओं को परखने के बाद प्रवासियों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा ।प्रवासियों के साथ साथ अपनी भी थर्मल स्क्रीनिंग करवाई।जिलाधिकारी ने बताया कोरंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट है। साथ ही उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों को भी ऐहतियात बरतने और सावधानी बरतते हुए कार्य करने को कहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know